आगरालीक्स…सुहागरात वाले दिन दूल्हन को हुई प्रसव पीड़, बच्चे को दिया जन्म…खबर का क्लाईमैक्स पढ़कर हो जाएंगे शॉक्ड
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले से ऐसी अजब गजब खबर सामने आई है जिसे पढ़कर पहले तो आप अचरज में पड़ जाएंगे, लेकिन जब इस खबर का क्लाईमैक्स आप पढ़ेंगे तो और ज्यादा शॉक्ड रह जाएंगे.
जानिए क्या है मामला
मामला मैनपुरी के एक गांव का है. यहां मंगलवार को दुल्हन विदाई के बाद ससुराल पहुंची. खुशी का माहौल था. बधाई गीत बज रहे थे. दूल्हा—दूल्हन की सुहागरात की तैयारियां की जा रही थी लेकिन अचानक शाम को दुल्हन के पेट में तेज दर्द होने लगा. ससुराली उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. यहां डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन को प्रसव पीड़ा का दर्द है जिसे जानकर घरवाले शॉक्ड रह गए. परिजन यहां से उसे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां नई बहू ने बच्चे को जन्म दिया.
बच्चे के जन्म की सूचना पर दूल्हा और ससुरालियों ने हंगामा शुरू कर दिया. दूल्हे ने कहा कि यह बच्चा उसका नहीं है और घरवालों ने दूल्हन को साथ रखने से मना कर दिया. यह खबर देखते ही देखते फैल गई.
क्लाईमैक्स जानें
इस अजब गजब घटना की जानकारी पर महिला समाजसेवी आराधना गुप्ता अस्पताल पहुंची. बातचीत में पता चला कि यह नई दुल्हन कोई अंजान लड़की नहीं है बल्कि् परिवार की बड़ी बहू की छोटी बहन है. यानी दूल्हे की भाभी की बहन है. बात करने पर पता चला कि दूल्हे के शादी से पहले ही उससे प्रेम संबंध थे. बच्चा उसी का है. यह बात दूल्हे को पहले से पता थी, इसलिए आनन फानन में शादी की गई. लेकिन सभी को अनुमान नहीं था कि सुहागरात के दिन ही दूल्हन बच्चे को जन्म दे देगी. पूरी जानकारी के बाद घरवाजे बच्चे और बहू को हंसी खुशी अपने साथ घर ले गए.