Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Rangotsav 2024: Now preparations for Rangotsav in Mathura. Braj’s world famous Holi will be filled with colors…#agranews
टॉप न्यूज़मथुरा

Rangotsav 2024: Now preparations for Rangotsav in Mathura. Braj’s world famous Holi will be filled with colors…#agranews

212

आगरालीक्स…आगरा में ताज महोत्सव के बाद अब मथुरा में रंगोत्सव की तैयारी. ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली के बिखरेंगे रंग.

मथुरा रंगोत्सव को भव्य ढंग से आयोजित कराने के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मथुरा की लठ्ठमार होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इस अवसर पर देशी-विदेशी आगन्तुकों की भारी भीड़ एकत्र होती है। आगन्तुकों के मनोरंजन के लिए स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण किया जाता है। इस आयोजन में देश व प्रदेश की गौरवशाली विरासत की झलक प्राप्त होती है। इसके साथ ही कलाकारों को अपने प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। साथ ही इन कलाकारों को आजीविका प्राप्त होती है। मथुरा रंगोत्सव के अंतर्गत 26 मार्च को बलदेव दाऊजी का हुरंगा आयोजित किया जाएगा, जिसमें मंदिर परिसर में फूलों के रंगो से होली खेली जाती है।

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने मथुरा रंगोत्सव के आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि होली का त्योहार हमारी संस्कृति का एक अटूट हिस्सा है। बरसाना की होली सदियों से चलती आ रही है। राज्य सरकार ने इस अवसर पर देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए मथुरा, वृंदावन एवं बरसाना में बुनियादी सुविधाएं सृजित की हैं। मथुरा-वृंदावन और बरसाना की प्रसिद्ध होली देखने के लिए लोग देश-विदेश से यहां आते हैं। बरसाना की लड्डू होली और लट्ठमार होली विश्वभर में प्रसिद्ध है। वैसे तो 40 दिन तक होली का उत्सव चलता है, लेकिन असली उत्साह होली के एक सप्ताह पूर्व से बढ्ने लगता है। इसकी शुरुआत बरसाना लड्डू होली और लट्ठमार होली से होती है। राज्य सरकार इसके सफल आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर रखी है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है। फाल्गुन माह में होली पूरे देश में मनाई जाती है लेकिन ब्रज की होली का विशेष महत्व है, क्योंकि इसका संबंध भगवान कृष्ण से माना जाता है। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, नंदगांव और बरसाना समेत ब्रज क्षेत्र अपनी तरह की अनोखी होली के लिए प्रसिद्ध हैं। मथुरा में 40 दिनों तक चलने वाले रंगोत्सव की शुरुआत बसंत पंचमी से होती है और समापन रंग पंचमी के दिन होता है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि ब्रज की होली विश्व प्रसिद्ध है, मथुरा-वृन्दावन की होली के साथ बरसाना की लट्ठमार होली का आकर्षण देश ही नहीं विदेशों में भी है। इसे देखने के लिए विश्वभर के सैलानी आते है और हमारी संस्कृति को दुनियाभर में प्रचारित प्रसारित करते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार आधुनिकता एवं परम्परा को जोड़ते हुए विभिन्न उत्सवों को नया रूप दे रही है। इसके साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं भी सुलभ करायी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन से मान्यता के साथ ही आस्था को बढ़ावा मिल रहा है क्योंकि इस सेक्टर में निवेश के साथ ही राजस्व अर्जन का अर्थतंत्र जुड़ा हुआ है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

मथुरा

Mathura Live News: Virat Kohli and Anushka Sharma once again sought the blessings of Saint Premanand Maharaj…#mathuranews

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिर किए संत प्रेमानंद महाराज के...

error: Content is protected !!