आगरालीक्स…आगरा में वाहनों की चैकिंग कर रही एआरटीओ टीम पर हमला. दबंगों ने लाठी—डंडे, सरिया से अधिकारी और सिपाहियों पर बोला हमला…
आगरा के एत्मादपुर में शुक्रवार को एडीए टोल प्लाजा से आगरा की तरफ जाने वाले वाहनों के चैकिंग की जा रही थी. एआरटीओ शिव कुमार के नेतृत्व में सिपाही सभी वाहनों को रोककर चेक कर रहे थे. इस दौरान एकसप्रेस वे पर एक ईको कार को सिपाही ने रोका तो इसमें से निकले चार पांच दबंगों ने लाठी—डंडे, सरिया से सिपाही पर हमला बोल दिया. एआरटीओ और दूसरे सिपाही अनुराग द्विवेदी ने सिपाही सत्यपाल को बचाने की कोशिश की तो दबंगों ने इन पर भी हमला बोल दिया.
आरोप है कि तमंचे से जान से मारने का प्रास किया गया और एआरटीओ की गाड़ी में तोड़फोड़ की. अचानक से हुए इस हमले से एआरटीओ और सिपाहियों में हड़कंप मच गया. उन्होंने किसी तरह छलेसर चौकी में जाकर अपनी जान बचाई. एआरटीओ की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है.