आगरा लीक्स…आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ के बाद डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा गुरुवार को आगरा पहुंचे, यहां वे डी आई ओएस कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में गंदगी देख वे भड़क गए, डी आई ओ एस को फटकार लगाई। इसी बीच उनकी नजर यहां चल रहे निर्माण कार्य पर पड़ी, उन्होंने पूछा मरम्मत कार्य के लिए कहाँ से फंड आया, वे कोई जवाब नहीं दे सके।
इससे पहले डीआईओएस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए थे, इस मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है। ऐसे में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण करने से खलबली मची हुई है।
डिप्टी सीएम के साथ डीएम ने लगाई झाडू
ताजगंज के नगला टीला में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने झाडू लगाई, उनके साथ डीएम गौरव दयाल और स्थानीय भाजपा पदाधिकारी व विधायकों ने भी सांकेतिक रूप से झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि यह शुरूआत है, स्वच्छता का संदेश जन जन तक पहुंचना चाहिए, साफ सफाई होने से बीमारियों से बचा जा सकता है।
कार्यकर्ता बरतें संयम
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता संयम बरतें, उनके सम्मान की रक्षा की जाएगी। कानून को हाथ में न लें, जनता की समस्या को उठाएं लेकिन संयमित होकर। उन्होंने आगरा में पूर्व में हुए दो मामलों को लेकर कार्यकर्ताओं को मर्यादित व्यवहार करने की नसीहत दी।
मनोज गोयल को पकडने पर पुलिस की प्रशंसा
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मा0 उपमुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि मथुरा में रिफाइनरी की पाइपलाइन से तेल निकालते हुये तेल माफिया को पकड़कर एक उल्लेखनीय कार्यवाही की गयी, जिसमें मनोज गोयल सहित कुल 13 लोग गिरफ्तार हुये थे।
मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकारी जमीन व तालाबों पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफियाओं को चिन्हित करके कार्यवाही की जाये। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण अभियान चलाने के निर्देश दिये तथा ट्रैफिक व्यवस्था में सिविल डिफ्ेन्स की सहायता प्राप्त करके ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा। उन्होंने कहा कि टैम्पो स्टैण्डों की व्यवस्था, जिला प्रशासन अथवा नगर निगम द्वारा संचालित होनी चाहिए। डग्गामारी करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये, तथा फर्जी परमिट पकडे़ जाने पर कार्यवाही की जाए।
तेल माफिया मनोज गोयल को 26 मार्च को किया अरेस्ट
आगरा का तेल माफिया मनोज गोयल को एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया, उसे मथुरा में भरतपुर रोड से अरेस्ट किया गया है।
18 फरवरी को मथुरा रिफाइनरी की पाइपलाइन डिवीजन की पेट्रोलिंग यूनिट ने तेल चोरी होने का खुलासा किया था। मामले में आरोपी रामहरि प्रधान, भंकरपुर बसैला के रवि चौधरी, आगरा के तरविंदर सिंह सरदार और परसौतीगढ़ी के कुलदीप को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगरा निवासी मनोज गोयल सहित 13 आरोपी फरार हैं। थाना हरीपर्वत आगरा की नेहरू नगर पुलिस चौकी के सामने ही मनोज गोयल पुत्र घूरेलाल की आलीशान कोठी है।
Leave a comment