आगरालीक्स… आगरा में इंजीनियर की हत्या कर उसके शव को पटरी पर फेंक दिया, इंजीनियर मामा ने भांजे के सटटा खेलने और गलत काम की जानकारी उसकी गर्ल पफ्रेंड को दे दी, इससे भांजे ने मामा की हत्या कर दी, शव के टुकडे कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी भांजा अरेस्ट कर लिया है।
गुडगांव (गुरुग्राम) में वीएनएल टॉवर कंपनी में इंजीनियर मूल रूप से सहावर, कासगंज संदीप कुमार तगादे के लिए सात मई को भांजे शिवम के साथ आगरा आया था, शिवम आगरा के केके नगर में किराए पर रहता है और कपडे का काम करता है। शिवम अपने मांमा संदीप के पैसे सटटे में हार गया था, गर्ल फ्रेंड को लेकर भी विवाद था। संदीप अपने भांजे शिवम से पैसे मांग रहे थे, उसे बेइज्जत किया था।
ग्लूकोन डी में नींद की गोली देने के बाद हत्या
संदीप ने शिवम से ग्लूकॉन डी मंगाया था। वह नींद की गोलियां भी ले आया। नीबू और ग्लूकॉन डी में नींद की गोलियां मिलाकर मामा को पिला दीं। वह बेहोश हो गए। पहले गला घोंटा उसके बाद पत्थर से उनकी गर्दन पर प्रहार किया। शव को बैग में रखकर रेलवे ट्रेक पर ले गया। शव पटरियों पर फेंक दिया।
आठ मई को व्हाटस एप पर आया मैसेज
आठ मई को भाई आगरा से गुडगांव के लिए चला था। उसके पास 25 हजार रुपये थे। रात 11 बजे उसके पास व्हाट्स एप पर संदीप के मोबाइल से मैसेज आया। लिखा था वह मुसीबत में है। बचा लो। देवेंद्र की तहरीर पर कोसी पुलिस ने जहरखुरानी का मुकदमा लिखा था। आशंका जताई गई कि संदीप कुमार जहरखुरानी का शिकार हुए होंगे। देवेंद्र ने भांजे शिवम पर शक जताया। बताया कि उनका स्कूल ड्रेस और रेडीमेड शर्ट का भी व्यापार हैं। शिवम ही आगरा में उनका काम देखता है। पहले भी पैसों में हेराफेरी कर चुका है। भांजे से पूछताछ की जाए। पुलिस ने शिवम से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment