आगरालीक्स… आगरा में पोस्टमार्टम हाउस में शिक्षक के शव को लेकर जाने के लिए उनकी दो पत्नियां आमने सामने आ गईं, उनमें शव ले जाने को लेकर टकराव हो गया।
जालौन के जाजेपुर के गांव रामपुर निवासी 62 वर्षीय हरिचरण सेवानिवृत्त शिक्षक थे। वह अहमदाबाद के नरौडा में दूसरी पत्नी आशा मणि और दो बच्चों के साथ रहते थे। गुरुवार को वह रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आगरा आए। फोर्ट रेलवे स्टेशन के बाहर आॅटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनकी डायरी में मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। पत्नी आशा मणि और पुत्र मीतेश शुक्रवार को आगरा पहुंच गए। इस बीच जालौन में रहने वाली पहली पत्नी राजा बेटी भी बेटी के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गई। दोनों शव अपने साथ ले जाना चाहते थे। इसे लेकर उनमें टकराव की नौबत आ गई। आशा मणि का कहना था हरिचरण ने राजा बेटी को तलाक देकर उनसे शादी की थी।
ताजगंज में हुआ अंतिम संस्कार
पुलिस के समझाने पर वह शव का अंतिम संस्कार ताजगंज स्थित श्मशान घाट पर करने को तैयार हो गई। पहली पत्नी शव को पैतृक गांव ले जाने पर अड़ी थी। शिक्षक के परिजनों के पहली पत्नी के पक्ष में होने पर आशा मणि ने शव पर अपना दावा छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक पहली पत्नी शव को अंतिम संस्कार के लिए जालौन ले गई।
Leave a comment