आगरालीक्स… आगरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है, प्रेमी युगल ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर सुसाइड कर लिया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के सैंया के नगला थारी में भानू उम्र 25 साल और पुष्पा उम्र 22 साल के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग थे, दोनों की एक जाति के हैं लेकिन एक गांव के होने के चलते दोनों की शादी नहीं हो सकती थी। इसे लेकर दोनों के परिवार में टकराव चल रहा था, पुष्पा के पिता राजू धाकरे का कुछ दिन पहले निधन हो गया था।
सुबह बाइक से रेलवे ट्रैक पर पहुंचे प्रेमी युगल
पुलिस जांच में सामने आया है कि सोमवार सुबह पांच बजे भानू अपनी बाइक पर पुष्पा को बिठाकर ले गया। गांव से कुछ दूरी पर नगला ककरारी के पास रेलवे ट्रैक है, बाइक को रेलवे ट्रैक के पास खडा कर दिया। इसके बाद भानू और पुष्पा रेलवे ट्रैक पर लेट गए और सुसाइड कर ली, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
Leave a comment