
आगरालीक्स… आगरा के केपी इंजीनियरिंग कॉलेज में मेगा जॉब फेयर लगाया गया, इसमें आगरा के साथ कानपुर, अलीगढ, कानपुर, ग्वालियर सहित कई शहरों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। 24 कंपनियों ने अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए, इसमें कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रोनिक्स, कम्यूनिकेशन क्षेत्र की कंपनियों ने साक्षात्कार लिए। जिंदल इलेक्ट्रोनिक्स, हिंदुजा ग्लोबल लिमिटेड, श्रीराम नेटवर्क ने बीटेक और डिप्लोमा के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए। डायरेक्टर जनरल प्रो महेश्वर मिश्रा ने चयनित छात्रों को प्रोत्साहित किया। छात्रों का दो से पांच लाख के पैकेज पर चयन हुआ है। प्रिंसी शर्मा, सार्थक मोहन, उमंग जैन आदि का सलेक्शन हुआ है।
Leave a comment