आगरालीक्स…कोवैक्सीन या कोविशील्ड…आपको कौन सी लगी है वैक्सीन..इस तरह कर सकते हैं पता…
कोरोना महामारी में यूके की फार्मा कंपनी एस्ट्रेजनेका के फार्मूले पर बनाई गई वैक्सीन कोविशील्ड से जुड़ी एक खबर सामने आने के बाद से देशभर में डर का माहौल बन गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एस्ट्रेजनेका कंपनी ने यूके के हाईकोर्ट में यह स्वीकार किया है कि उनके द्वारा कोविशील्ड ब्रांड नेम से बनाई गई वैक्सीन में टीटीएस यानी Thrombosis with Thrombocytopenia Syndrome के खतरनाक साइड इफैक्ट पाए गए हैं, जो कि काफी दुर्लभ मामलों में ही देखने को मिलेगा.
इस बीमार से खून के थक्के जम जाते हैं जिससे हार्ट अटैक और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के होने का खतरना रहता है. एस्ट्रेजनेका कंपनी ने जिस फार्मूले से इसे बनाया था उसी फार्मूले की मदद से भारत के सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड वैक्सीन बनाई. एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में करीब 175 करोड़ कोविशील्ड वैक्सीन के डोज लगे हैं.
इस खबर के सामने आने के बाद कई लोग यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने कौन सी वैक्सीन लगवाई है…ऐसे में वो तरीका जानें जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपने कौन—सी वैक्सीन लगवाई है.
इस बारे में पता करने के लिए आपको वेबसाइट पर
https://selfregistration.cowin.gov.in/
विजिट करना होगा. वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद आपको गैट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. इस ओटीपी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट का बटन क्लिक करना होगा. इसके बाद वेबसाइड का नया पेज ओपन होगा जिसमें आपकी वैक्सीनेशन की डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएगी. इसके जरिए आप पता कर सकते हैं कि आपको कौन सी वैक्सीन लगी है.