आगरालीक्स….पति ने लाठी से पीट—पीटकर पत्नी की हत्या कर दी. बचाने तीन मासूम बच्चों पर भी हमला कर किया घायल…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में एक पति ने अपनी ही पत्नी की लाठी से पीट—पीट कर हत्या कर दी. मां को बचाने आए तीन मासूम बच्चों पर भी उसने हमला बोल दिया. समय रहते पड़ोसियों ने तीनों बच्चों को बचा लिया. घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया गया है.
सिरसागंज के गांव गड़िया नायन में सुरेश रहता है. आज सुबह पत्नी से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद सुरेश आपा खो गया और उसने अपनी पत्नी रीमा को लाठी से पीटना शुरू कर दिया. वह लाठी से तब तक पीटता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. इधर मां को बचाने आई दो बेटी पल्लवी और सोनम के साथ छह माह के मासूम बेटे पर भी उसने हमला कर दिया. हमले में तीनों बच्चे घायल हो गए.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है. महिला का शव चारपाई पर पड़ा हुआ था. पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.