आगरालीक्स…. आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने आवासीय संस्थानों की सेमेस्टर परीक्षा के फार्म 12 मई तक भरे जाएंगे। विवि ने परीक्षा फॉर्म भरने के लिए तिथियों के साथ-साथ परीक्षा को शुरू कराने की प्रस्तावित समय भी घोषित कर दिया है।
बता दें कि विवि ने आवासीय संस्थान के द्वितीय, चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरवाने का कार्यक्रम जारी किया है। विवि ने आवासीय संस्थानों के पाठ्यक्रम और ऐसे पाठ्यक्रम जो एनईपी के अतिरिक्त कॉलेजों में चल रहे सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने के पोर्टल खोल दिया है।
विवि ने कॉलेज और विवि के आवासीय संस्थानों में संचालित दर्जनों पाठ्यक्रमों के फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की है। विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार संस्थान, कॉलेजों को 11 मई तक बैच बनाकर शुल्क जमा करनी होगी। 12 मई तक परीक्षा फॉर्म भरने का समय होगा। 14 मई को विश्वविद्यालय ने प्रवेश पत्र जारी करने की बात कही है। परीक्षा 15 मई से करायी जाएंगी।