आगरालीक्स… आगरा में आज सुबह बढ़े रेट पर अमूल का दूध मिला, दो रुपये प्रति लीटर दूध के रेट बढ़ा दिए गए हैं। आगरा में हजारों लीटर अमूल के दूध की खपत है।
देश भर में अमूल ने सोमवार से दूध के रेट बढ़ा दिए। सोमवार को अमूल गोल्ड और अमूल शक्ति दूध नए रेट पर मिला, अमूल गोल्ड 66 रुपये प्रति लीटर था इसका रेट दो रुपये बढ़ा दिया गया। सोमवार को 68 रुपये में अमूल गोल्ड मिला, जबकि अमूल स्किल्ड का रेट 70 रुपये था। यह लोगों को 73 रुपये में मिला।
सुबह सुबह महंगाई का तड़का
अपार्टमेंट और पॉश कॉलोनियों में रह रहे लोगों को सुबह सुबह महंगाई का झटका लगा। अधिकांश अपार्टमेंट और कालोनियों में पैक्ड दूध आता है, दूध के रेट दो रुपये बढ़े थे। आगरा में सबसे ज्यादा पैक्ड दूध में अमूल का दूध बिकता है। हजारों लीटर दूध की सप्लाई होती है। इससे लोंगो पर बड़ा असर पड़ेगा।
बाड़े से मिलने वाले दूध पर भी महंगाई
अमूल ने दूध के रेट बढ़ाने के पीछे दूध पालकों द्वारा अमूल को सप्लाई किए जा रहे दूध के रेट बढ़ने की बात कही है। ऐसे में अब जो लोग बाड़ों से दूध पालकों से दूध ले रहे हैं वह रेट भी बढ़ जाएगा। अभी आगरा में दूध पालकों से 60 से 62 रुपये प्रति लीटर दूध मिल रहा है।
अमूल दूध के नए रेट
अमूल गोल्ड एक लीटर 68 रुपये दो जून तक 66 रुपये
अमूल ताजा एक लीटर 56 रुपये दो जून तक 54 रुपये
अमूल भैंस का दूध एक लीटर 73 रुपये दो जून तक 70 रुपये