आगरालीक्स …आगरा में आई 10 कार से जा रहे भाजपा कार्यकर्ता को गोलियों से भून दिया, इससे आक्रोशित लोगों ने हमलावरों को घेर लिया, जमकर धुनाई की, पुलिस पर हमला कर दिया।एक हमलावर की पीट पीट कर हत्या कर दी, पुलिस कर्मी पीटे, पीआरवी वैन में आग लगा दी।

आगरा के फतेहाबाद में थाना डौकी के गांव नहर्रा नाहर गंज में सोमवार रात को भाजपा नेता नाथूराम वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने हमलावरों को घेर लिया। उनकी जान लेने पर आमादा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छुड़ाने का प्रयास किया तो पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। एक पीआरवी में आग लगा दी। सूचना पर कई थानों की फोर्स के आने पर बवाल थमा।
आगरा के फतेहाबाद में थाना डौकी के गांव नदौता निवासी नाथूराम वर्मा भाजपा कार्यकर्ता हैं, वे एक भाजपा विधायक के प्रचार में सक्रिय रहे थे। सोमवार रात नाथूराम वर्मा अपनी आई-10 कार से समर सिंह और उसके भाई सुधीर के साथ गांव नहरा नाहरगंज गए थे। एक अन्य कार में कुछ और लोग मौजूद थे। वहां से वापस गांव लौटने के बाद समर सिंह और उसके भाई सुधीर ने नाथूराम वर्मा को गोलियों से भून दिया।
हमलावर को दबोचा, पुलिस को खदेडा
नाथूराम वर्मा की मौत के बाद ग्रामीणों ने हमलावरों को दबोच लिया, समर सिंह और उसके भाई सुधीर की धुनाई लगाई, गाडी में आग लगा दी, समर सिंह बच कर भाग गया लेकिन सुधीर वर्मा की पीट पीट कर हत्या कर दी, उसे बचाने के लिए पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, पुलिस को खदेड दिया, उसकी गाडी में आग लगा दी। आक्रोशित लोगों ने कई बार पुलिस पर पथराव किया।एसएसपी और डीएम पहुंचे, हालत बिगडते देख एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे और डीएम गौरव दयाल पहुंच गए, कई थानों का पुलिस फोर्स भी पहुंच गया है। आरोपियों की धरपकड के लिए दबिश दी जा रही है।
Leave a comment