आगरालीक्स…. Agra News : आगरा के शुभम यादव बने लेफ्टिनेंट, पिता, बड़ी बहन भी आर्मी में।
आगरा के रोहता के रहने वाले लेफ्टिनेंट शुभम यादव को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए) चेन्नई में पासिंग आउट परेड (पीओपी) के दौरान सैन्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। उन्हें 324 फील्ड रेजिमेंट में कमीशन किया गया है, जो भारतीय सेना का एक प्रमुख और प्रतिष्ठित संगठन है। ( Agra News : Lieutenant Subham Yadav Commissioned in 324 Field Regiment#Agra )
एनसीसी आर्मी विंग आगरा कालेज, आगरा के कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने बताया कि लेफ्टिनेंट शुभम यादव को 324, फील्ड रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त हुआ हैं। लेफ्टिनेंट शुभम ने पिछले साल अक्टूबर से शुरू होकर चेन्नई के ओटीए में 49 सप्ताह का प्रशिक्षण लिया। आगरा के रोहता निवासी लेफ्टिनेंट शुभम यादव ने ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण प्राप्त किया, जहां उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल, शारीरिक फिटनेस और सैन्य रणनीति को निखारा। उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम इस सफल कमीशनिंग समारोह में हुआ।
लेफ्टिनेंट शुभम यादव 2017 से 2020 के मध्य 1/1 कंपनी एनसीसी आर्मी विंग आगरा कॉलेज, आगरा के होनहार कैडेट रहे हैं। उन्होंने अपने एनसीसी प्रशिक्षण के दौरान थल सैनिक शिविर (अखिल भारतीय टीएससी 7वां रैंक) और गणतंत्र दिवस परेड में भी भाग लिया।
भवन कैप्टन अलीशा यादव सैन्य नर्सिंग सेवा में कार्यरत
उनके पिता, जयवीर सिंह, ईएमई से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर, अपने बेटे को देश की सेवा करने की शपथ लेते हुए देखकर अत्यंत प्रसन्न हुए। उनकी बड़ी बहन, कैप्टन अलीशा यादव, सैन्य नर्सिंग सेवा (INHS भारतीय नौसेना अस्पताल, मुंबई) में कार्यरत हैं।