आगरालीक्स….आगरा में बोले अठावले—अखिलेश ने बुलडोजर गोरखपुर भेजा तो हम इटावा भेजेंगे. राहुल गांधी पर भी बोला हमला. कहा—वो कोलकाता पर कुछ नहीं बोलते पर यूपी को टारगेट करते हैं…
आगरा आए केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने आज अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अखिलेश द्वारा बुलडोजर गोरखपुर भेजने वाले बयान पर कहा कि उनका यह सपना पूरा नहीं होगा. अगर अखिलेश ने बुलडोजर भेता तो वहां पर पहले से हमारा एक और बुलडोजर खड़ा मिलेगा. उस बुलडोजर को इटावा भेज दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि योगी का बुलडोजर गुंडागर्दी वालों पर चला है. जाति और धर्म देखकर काम नहीं करते.
राहुल गांधी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बातों को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता. राहुल गांधी यूपी के सुल्तानपुर में हुए डकैती के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सिर्फ झूठ फैला रहे हैं. वे जानबुझकर जाति विशेष का मुद्दा उठाते हैं और यह सोची समझी रणनीति के तहत यूपी को टारगेट कर रहे हैं. राहुल कोलकाता या अन्य राज्यों में हो रहे अपराधों पर कुछ नहीं बोलते.