Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: Only 10 days left to deposit house tax, notice sent to more than 52 thousand…#agranews
आगरा

Agra News: Only 10 days left to deposit house tax, notice sent to more than 52 thousand…#agranews

257

आगरालीक्स…हाउस टैक्स जमा कर दें, केवल 10 दिन हैं बाकी. आगरा में 52 हजार से अधिक लोगों को भेजे गए हैं नोटिस..अप्रैल से अभी तक इतना जमा हो चुका है टैक्स…

नगर निगम द्वारा गृहकर जमा कराने के लिए दी गई छूट में अब मात्र दस दिन बाकी रह गये हैं। ऐसे में जिन लोगों के द्वारा अभी तक बकाया गृह कर जमा नहीं कराया है वे अभी भी इसका लाभ उठा सकते हैं। तीस सितंबर के उपरांत इस सुविधा का लाभ किसी भी बकाएदार को नहीं मिल सकेगा।

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के अनुसार नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पिछले दिनों मुहर लगने के बाद गृहकर बकायेदारों को 30 सितंबर 2024 तक दस प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। शहरवासी दी जा रही छूट का लाभ उठाएं। नगर निगम पार्षदों के द्वारा लंबे समय से वित्तीय वर्ष 24-25 के गृहकर बकायेदारों को छूट देने की मांग की जा रही थी। पिछले दिनों हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने अपनी मुहर लगाई थी।

52 हजार से अधिक लोगों को भेज गये नोटिस
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि दस हजार रुपये से अधिक के 52646 बकायेदारों को नगर निगम की ओर से अभी तक नोटिस जारी किये जा चुके हैं। शेष को नोटिस भेजे जाने की कार्रवाई जारी है। अप्रैल से अभी तक नगर निगम में टैक्स के रुप में लगभग 26 करोड़ की धनराषि जमा भी कराई जा चुकी है। वहीं सभी कर निरीक्षकों को बकाया वसूली करने के सख्त निर्देश जारी किये गये हैं।

बीते साल एक लाख ने ही कराया था हाउस टैक्स जमा
पिछले साल नगर निगम द्वारा कराये गये सर्वे में नगर निगम सीमा में सवा तीन लाख घर और सम्पत्तियों की पहचान की गयी थी। इनमें से साल 2023-24 के दौरान सिर्फ एक लाख लोगों के द्वारा ही कर जमा कराया गया था। सवा लाख के करीब सम्पत्तियां ऐसी थीं जिन्होंने कर जमा ही नहीं कराया था। इसी प्रकार साल 2022-23 में नगर निगम को 86 हजार कर दाताओं ने ही टैक्स अदा किया। वर्तमान वित्तीय वर्ष में करदाताओं की संख्या बढ़कर एक लाख से अधिक हो गयी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Graduates’ MLC election Live: Results for the first round are in…#agranews

आगरालीक्स…आगरा एमएलसी स्नातक चुनाव की मतगणना अपडेट. पहले राउंड के नतीजे आए..जानिए...

आगरा

Agra News: Three trucks collide on Agra-Lucknow Expressway; one driver killed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन ट्रकों की भिड़ंत, एक चालक की मौत, दो...

आगरा

Agra News: Dandiya festival celebrated with great enthusiasm at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में छात्रों ने खेला गरबा. डांडिया रास के...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Honesty at Midnight” Agra Auto Driver Noor Mohammad Returns Kerala Tourist’s iPhone

आगरालीक्स…आधी रात को घर से निकला ‘नूर’, पर्यटक को लाखों का भरोसा...

error: Content is protected !!