Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News : Verification of Gym Manager & Trainer after Gold’s Gym Agra Manager Mani Nautiyal arrested for molesting woman#Agra
बिगलीक्स

Agra News : Verification of Gym Manager & Trainer after Gold’s Gym Agra Manager Mani Nautiyal arrested for molesting woman#Agra

225

आगरालीक्स …Agra News : आगरा की गोल्ड्स जिम में अश्लील हरकत मामले में बयान देते समय युवती रोने लगी, जिम मैनेजर को जेल भेजा। जिम मैनेजर और ट्रेन​रों का सत्यापन करेगी पुलिस। सीसीटीवी चेक किए। ( Agra News : Verification of Gym Manager & Trainer after Gold’s Gym Agra Manager Mani Nautiyal arrested for molesting woman)


आगरा के खंदारी स्थित गोल्ड्स जिम की फ्रेंचाइजी मनोज यादव के पास है, उनकी जिम में कांट्रेक्ट पर मैनेजर और ट्रेनर ​मनी नौटियाल काम कर रहा था। यमुना पार की रहने वाली कॉलेज की छात्रा तीन दिन से जिम आ रही थी। छात्रा का आरोप है कि शुक्रवार को जिम में वह गई, डाइट प्लान के लिए ट्रेनर मनी नोटियाल ने उसे केबिन में बुलाया। केबिन में मैनेजर ने छात्रा के कपड़े ऊपर करने के बाद शरीर को बुरी नीयत से पकड़ लिया, वह सहम गई तो उसे गले लगा लिया। उसके कपड़ों में हाथ डाला, छात्रा के विरोध करने पर मैनेजर ने कहा कि यह उसकी डयूटी है वह चेक करने के बाद ही डाइट प्लान बनाता है। छात्रा जिम ट्रेनर को धक्का देकर बाहर आ गई। थाना हरीपर्वत में जिम ट्रेनर मनी नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किय गया था।


रोने लगी छात्रा, महिला पुलिस कर्मियों ने संभाला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बयान दर्ज कराते समय छात्रा रोने लगी,उसने मुकदमे में जो आरोप लगाए हैं वही बयान दिए। पुलिस ने भी जांच की है, सीसीटीवी में छात्रा केबिन में जाते हुए और बाहर आते हुए दिखाई दे रही है। जिम ट्रेनर की आदतों के बारे में भी पुलिस को निगेटिव रिपोर्ट मिली है। पुलिस ने रविवार को जिम ट्रेनर को पालीवाल पार्क से अरेस्ट कर लिया।


जिम मैनेजर और ट्रेनर का किया जाएगा सत्यापन
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का कहना है कि शहर की जिम संचालकों को संबंधित थाना पुलिस नोटिस देगी और मैनेजर और ट्रेनरों का सत्यापन किया जाएगा। उन पर कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज तो नहीं है इसका भी पता लगाया जाएगा। जिससे जिम में इस तरह की घटनाएं ना हों।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!