Thursday , 13 March 2025
Home आगरा Agra News: Release of the book ‘Atulit Baldhaman’ of 500 year ancient Langde ki Chowki Hanuman Mandir, Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Release of the book ‘Atulit Baldhaman’ of 500 year ancient Langde ki Chowki Hanuman Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 500 साल पुराने लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर की पुस्तक ‘अतुलित बलधामं’ का विमोचन. किताब में आगरा और मंदिर के बारे में मिलेंगी महत्वपूर्ण जानकारियां…

प्राचीन सिद्धपीठ, लंगड़े की चौकी हनुमान मंदिर की पुस्तक ‘अतुलित बलधामं’ का विमोचन सादा समारोह में किया गया। इस पुस्तक में आगरा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। वेदमंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में हनुमान जी के विग्रह के समक्ष इस पुस्तक को मंदिर के मंहत डोरीदास उपाध्याय और पुस्तक के लेखक/ संपादक आदर्श नंदन गुप्ता समर्पित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष किए गए। महंत डोरीदास उपाध्याय जी ने बताया कि मंदिर करीब 500 सौ साल प्राचीन है। बहुत ही चमत्कारी विग्रह है। सभी की मनोकामना पूरी होती है। पुस्तक प्रकाशन से मंदिर का इतिहास जन-जन तक पहुंचेगा।

पुस्तक के लेखक आदर्श नंदन गुप्ता ने बताया कि यह पुस्तक प्रमुख उद्योगपति व वरिष्ठ समाजसेवी डा.विजय किशोर बंसल की प्रेरणा और सहयोग से प्रकाशित हुई है। 88 पेज की इस पुस्तक में 24 पेज रंगीन हैं। आगरा का इतिहास व आगरा के कुछ मंदिरों के बारे में आलेख प्रकाशित हैं। कुछ श्रद्धालुओं के अनुभव भी इसमें शामिल हैं। विमोचन के मौके पर महंत परिवार के गोविंद उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, गोपी उपाध्याय के अलावा शरद गुप्ता, गोपाल कुशवाह भी मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Five new leprosy patients were found in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पांच नये कुष्ठ रोगी मिले. स्वास्थ्य विभाग ने 4330 घरों...

आगरा

Agra News: Agra’s Shree Jagannath temple was filled with fragrance of Holi of flowers…#agranews

आगरालीक्स….फूलों की होली से महका आगरा का श्रीजगन्नाथ मंदिर, गुंजिया और ठंडाई...

आगरा

Agra News: Holi of perfume was celebrated in Khatu Shyam Temple, Jeoni Mandi, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में इत्र की सुगंध से सुगंधित हुआ खाटू नरेश का दरबार,...

आगरा

Agra News: Before Holi in Agra, FSDA destroyed one quintal of mawa…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले एफएसडीए की जबर्दस्त कार्रवाई. एक क्विंटल मिलावटी...

error: Content is protected !!