आगरालीक्स …Agra News : आगरा में मुख्यमंत्री पोर्टल पर की जा रहीं शिकायतों का निस्तारण न होने पर सीएमओ, बीएसए सहित पांच अधिकारियों के वेतन पर रोक।
आगरा में सोमवार को जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल, सम्पूर्ण समाधान दिवस एव मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निराकरण के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। ( Agra News : DM order not release one day salary of CMO & Other officers of Agra)
अपर जिलाधिकारी (प्रो0) ने बताया कि जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा 01 से 14 अक्टूबर 2024 तक कुल 112 शिकायतें निर्धारित समयावधि के उपरान्त भी निस्तारित नहीं की गई हैं, जिसमेंअधिशासी अभियंता जल निगम (नगरीय), अधिशासी अभियंता (विद्युत), जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी से सम्बन्धित हैं। जिलाधिकारी द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनका एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित न करने के निर्देश दिए गये।
साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा समय सीमा से पूर्व शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न करने पर एडीओ पंचायत फतेहाबाद, आईजीआरएस नोडल एसीएमओ माया गौतम, सप्लाई इंस्पेक्टर, आगरा के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाये जाने हेतु उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए पत्राचार करने के निर्देश दिए गये।