Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News : FIR lodge against Shree Krishana PG Homes Manager & Others for beat up Student in Agra #Agra
बिगलीक्स

Agra News : FIR lodge against Shree Krishana PG Homes Manager & Others for beat up Student in Agra #Agra

261

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के एक कान्वेंट स्कूल के छात्र और उसके साथी को बेल्ट से पीटने के आरोप में श्रीकृष्णा पीजी होम्स के मैनेजर सहित तीन पर मुकदमा। पुलिस तलाश में जुटी। ( Agra News : FIR lodge against Shree Krishana PG Homes Manager & Others for beat up Student in Agra)


एटा का रहने वाले छात्र दयालबाग के कान्वेंट स्कूल में 11 वीं कक्षा में पढ़ता है। वह सरन नगर स्थित श्रीकृष्णा पीजी होम्स में सात हजार रुपये महीने के किराए पर रह रहा था। छात्र का आरोप है कि श्रीकृष्णा पीजी होम्स के संचालक व मैनेजर मुकुल चौधरी अपने दोस्तों के साथ रात को उसके रूम पर आ जाता था और शराब पीता था। शराब भी छात्र से मंगाता था। कुछ दिन उसने बर्दाश्त किया, इसके बाद विरोध करना शुरू कर दिया।
बेल्ट से पीटा, मुंह में कपड़ा ठूंसा
छात्र और उसके साथी को मुकुल चौधरी द्वारा बेल्ट से पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद छात्र ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी। छात्र का आरोप है कि 11 जनवरी को मुकुल अपने दोस्त के साथ रात में आया और शराब पीने लगा। उस समय छात्र के रूम पर उसका भी दोस्त था उन्होंने विरोध किया तो मुकुल चौधरी ने छात्र और उसके साथी के हाथ बांध दिए, इसके बाद बेल्ट से पीटने लगा। आवाज सुनकर आस पास के लोग ना आ जाएं इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस किया। धमकी दी कि किसी को बताया तो जिंदगी बर्बाद कर देगा। दहशत में आया छात्र रूम छोड़कर चला गया।


मैनेजर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद छात्र ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी। छात्र की तहरीर के आधार पर श्रीकृष्णा पीजी होम्स के मैनेजर मुकुल चौधरी, मोहित, आकाश चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

error: Content is protected !!