Thursday , 4 June 2026
Home एजुकेशन Agra News: Meritorious students being honored in the award ceremony organized by Fundamental Classes in Agra…#agranews
एजुकेशन

Agra News: Meritorious students being honored in the award ceremony organized by Fundamental Classes in Agra…#agranews

196

आगरालीक्स….सफलता का मंत्र-क्षमताओं को पहचानिए, कमियों को दूर करिए..आगरा में फंडामेंटल क्लासेस द्वारा आयोजित की गई अवार्ड सेरेमनी में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित होता देख अभिभावकों के खिले चेहरे

सफलता का मंत्र हर क्षेत्र में एक ही है। अपनी क्षमताओं को पहचानिए और कमियों को दूर करिए। लगातार सही दिशा में प्रयास और अच्छा मार्गदर्शन सफलता के लिए बहुत जरूरी है। आरबीएस कालेज के रॉव कृष्ण पाल सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित फंडामेंटल क्लासेस की अवार्ड सेरेमनी में मुख्य अतिथि केशव कुमार चौधरी ने अपने वक्तव्य देते हुए विद्यार्थियों को सफल व उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर लगभग दो दर्जन से अभिक बच्चों को पुरस्कृत किया गया, जिसमें प्रथम अवार्ड दिशा सिंह, द्वितीय दृष्टि सिंह, देवांश ओसवाल, व तृतीय स्थान पर तृषा विनायक रहीं।

सभी अतिथियों का स्वागत फंडेमेंटल क्लासेस के निदेशक पवन धानवानी व आरडी सर ने सभी अतिथियों का स्वागत शॉल व माला पहनाकर किया। विशिष्ठ अतिथि (सुल्तानपुर केएनआईटी के निदेशक) प्रो. राजीव उपाध्याय ने अच्छे दोस्त और शिक्षक उस रबर की तरह हैं जो आपके जीवन की गलतियों को मिटाने का काम करते हैं। इसलिए हमेशा अच्छे लोगों के सम्पर्क में रहे और पेंसिल की तरह खुद को शार्प बनाए रखने के लिए निरन्तर मेहनत करते रहें। यूपी एसएसएससी के सदस्य अखण्ड प्रताप सिंह ने अभिभावकों से कहा कि खुद के बजाय बच्चों को निर्णय लेने दें कि उन्हें किस दिशा में आगे बढ़ना है। इस अवसर पर कर्नल डॉ. यूसी दुबे, राकेश सिंह भदौरिया, आलोक शंकर मुद्गल, मोहित दीक्षित को स्मृति चिन्ह व शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. संतोष शर्मा ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra Live News: Eshan College students develop AI-based security and monitoring platform…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ईशान कॉलेज के छात्रों ने एआई आधारित सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग...

एजुकेशन

Baluni Classes students have made their mark in JEE Advanced

आगरालीक्स…जेईई एडवांस्ड में बलूनी क्लासेज के स्टूडेंट्स ने फहराया परचम..

एजुकेशन

Agra Live News: Ishan College student selected in Tata Consultancy Services (TCS)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के छात्र का Tata Consultancy Services (TCS) में...

एजुकेशन

The constable recruitment exam in Uttar Pradesh, including Agra, will be held from June 8 to 10. Board instructions

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा में कलावा, मंगलसूत्र जैसे धार्मिक...

error: Content is protected !!