Friday , 11 September 2026
Home एजुकेशन Unacademy center started in Agra. 100 meritorious students got scholarship with better faculty and facilities
एजुकेशन

Unacademy center started in Agra. 100 meritorious students got scholarship with better faculty and facilities

705

आगरालीक्स…आगरा में अनएकेडमी सेंटर शुरू. बेहतर फैकल्टी, सुविधा के साथ 100 मेधावी विद्यार्थियों को मिली स्कॉलरशिप. आईआईटी और नीट परीक्षा की तैयारी

बेहतर सुविधाओं और फैकल्टी के साथ 100 मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप पाकर हर छात्र-छात्रा के चेहरे खिले नजर आए। एनएच-2 स्थित एसआरके मॉल के पास अनएकेडमी सेन्टर का उद्घाटन आज केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कहा कि मेरे शहर के विद्यार्थियों को अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किसी अन्य शहर में नहीं जाना होगा। इससे अभिभावकों को आर्थिक लाभ के साथ बच्चों की सुरक्षा का लाभ भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगरा आगे बढ़ रहा है, यह शुभ संकेत हैं।

नेशनल हेड सुमित महाजन ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अतिथियों का स्वागत सेन्टर के निदेशक जितेन्द्र सिंह व एकेडमिक हेड वैभव सिंह (ऑथर) ने पुष्प व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। बताया कि देश के 50 शहरों में 70 से अधिक सेन्टर चल रहे हैं अनएकेडमी के। जहां बेहतर शिक्षा प्रदान करने के साथ समाजिक दायिक्त भी निभाएं जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज शहर के विभिन्न स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों का चुनाव कर आज विभिन्न कैटेगरी में लगभग 100 विद्यार्थियों को कूपन सिस्टम से स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। उद्देश्य है कि सिर्फ आर्थिक वजह से मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में रूकावट न हो। जैसे ही स्कॉलशिप पाने वाले विद्यार्थियों के नाम सामने आए, उनके सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। इस अवसर पर सिटी हेड श्रवण कुमार, एकेडमिक हेड वैभव सिंह, गौरव उप्पल, सेन्टर हेड अलीगढ़ सिद्धार्थ मेहता, वीपी सिंह डीआईओएस -2, नरेन्द्र शर्मा पीआरओ आईजी, अल्पसंख्यक मंत्री आगरा मंडल जॉन पॉल, आरके सिंह राघव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: University launched 8 online courses, You can pursue graduation and post-graduation from the comfort of your home. Admissions open…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विवि ने शुरू किए 8 आनलाइन कोर्स. घर बैठे कर...

एजुकेशन

Agra News: Students at Agra’s Mahi International School were informed about career opportunities in Chartered Accountancy…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के माही इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को बताए चार्टर्ड अकाउंटेंसी में...

एजुकेशन

Agra News: Teachers’ Day was celebrated at Agra’s Eshan College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज में मनाया शिक्षक दिवस. उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह...

एजुकेशन

Agra News: A six-day induction program was held at Ishan College for over 500 newly admitted students…#agranews

आगरालीक्स…ईशान कॉलेज में 500 से अधिक नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ छह...

error: Content is protected !!