लखनऊलीक्स…प्रदेश सरकार नए वर्ष एक जनवरी को 115 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति देगी।
सात अफसर सचिव से प्रमुख सचिव होंगे
प्रदेश में वर्ष 2000 बैच के सात अधिकारी सचिव से प्रमुख सचिव, 2009 बैच के 35 अन्य अधिकारी विशेष सचिव से सचिव और 2012 बैच के 51 अधिकारियों को 13 वर्ष की सेवा पूरी करने पर सेलेक्शन ग्रेड दिया जाएगा। वहीं 2021 बैच के 17 अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल मिलेगा।
मथुरा के डीएम भी पदोन्नति की सूची में
वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारियों, जिन्हें विशेष सचिव और डीएम पद से सचिव और कमिश्नर के पद पर पदोन्नति मिलनी है, उनमें मथुरा के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह समेत 35 अन्य अधिकारी हैं।