Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Taj Mahotsav 2025: The Mahotsav will run from 18 February to 2 March, many things will be special…#agranews
बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025: The Mahotsav will run from 18 February to 2 March, many things will be special…#agranews

516

आगरालीक्स…आगरा में इस बार का ताज महोत्सव 18 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा. तीन दिन और बढ़ाए गए. विंटेज कार रैली, पतंग महोत्सव सहित ये होंगे मुख्य आकर्षण…तैयारियां शुरू

ताज महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में आज सोमवार को ताज महोत्सव समिति की बैठक हुई। पर्यटन विभाग द्वारा ताज महोत्सव के आयोजन हेतु प्रस्तावित बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया गया। आयोजन तिथि, स्थल, थीम पर विचार विमर्श किया गया। चर्चा उपरान्त आगामी ताज महोत्सव के आयोजन को तीन दिन बढ़ाते हुए 18 फरवरी से 2 मार्च तक रखा गया। जहां ताज महोत्सव के पिछले आयोजन में शिल्पग्राम के अलावा सदर, सूरसदन, आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट, यमुना व्यू आरती स्थल, ताज व्यू गार्डन, ग्यारह सीढ़ी और फतेहपुर सीकरी स्थल को शामिल किया गया था, इस बार आगामी आयोजन में उपरोक्त सभी स्थलों के अलावा ताज खेमा पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। ताज महोत्सव 2025 की थीम हेतु आमजन से सुझाव मांगे जायेंगे।

समिति में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर विचार विमर्श करते हुए मण्डलायुक्त महोदया ने निर्देश दिए कि विगत आयोजन में हुए सभी कार्यक्रमों को इस बार भी शामिल किया जाए। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम/गतिविधियों को बढ़ाने पर विचार किया गया जिसमें प्रमुख आकर्षण के रूप में ड्रोन शो, पंतग महोत्सव, साहित्यिक उत्सव literary festival और विंटेज कार रैली आयोजित कराने हेतु तैयारियां करने के निर्देश दिए गये। वहीं शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर होने वाले प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रमों की लोकप्रियता को देखते हुए इस बार शहर के अन्य किसी बड़े स्थल पर कार्यक्रम आयोजित कराने की संभावना तलाशने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी महोदय को दी गयी। शिल्पग्राम में प्रवेश टिकट की दर यथावत 50 रूपये प्रति व्यक्ति (3 साल से उपर सभी) रखी गयी है। प्रवेश टिकट को स्मार्ट सिटी की मेरा आगरा एप और बुक माय शो के माध्यम से भी ऑनलाइन बिक्री की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए गये।

बैठक में ताज महोत्सव के आयोजन हेतु प्रस्तावित आय व्यय पर चर्चा हुए। शिल्प मेला के अन्तर्गत स्थापित किए जाने वाले अस्थाई स्टालों की दरों को दस प्रतिशत तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। वहीं स्पांसरशिप/प्रायोजकों के माध्यम से समिति की आय बढ़ाने पर भी विचार विमर्श किया गया।

ताज महोत्सव 2025 के सफल आयोजन हेतु गठित समितियों एवं उनके द्वारा की जाने वाली तैयारियों पर चर्चा की गयी। मण्डलायुक्त महोदया ने मेला स्थल व्यवस्था समिति के अध्यक्ष नगरायुक्त महोदय और टेण्डर समिति की अध्यक्षा एडीए उपाध्यक्ष महोदया को निर्देश दिए कि शिल्पग्राम, सदर, सूरसदन, ग्यारह सीढ़ी, दशहरा घाट आदि स्थलों का संयुक्त निरीक्षण सभी व्यवस्थाएं और जनसुविधाएं दुरूस्त कर ली जाएं। लाईटिंग, साज सज्जा, प्रचार प्रसार, कलाकारों के चयन इत्यादि आयोजन से संबंधित सभी निविदाएं इसी एक सप्ताह में ही जारी की जाएं। सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी महोदय को निर्देश दिए कि निर्धारित समय पर स्थानीय, प्रदेशीय और राष्ट्रीय स्तर पर सभी कालाकारों का चयन हो जाए। सभी कार्यक्रमों के तिथिवार आयोजन की सूची तैयारी कर ली जाए। प्रचार प्रसार समिति में नगरायुक्त, एडीए उपाध्यक्ष और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को भी शामिल किया गया तथा समिति का अध्यक्ष एडीए उपाध्यक्ष को बनाया गया। स्टाॅल आंवटन समिति की अध्यक्ष सीडीओ महोदया को निर्देश दिए गये कि शिल्प मेला में इस बार आगरा मण्डल के बेहतरीन उत्पादों, ओडीओपी उत्पादों और यूपी हैण्डीक्राफ्ट के बेस्ट स्टालें लगवाईं जाएं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर स्टालों का आंवटन किया जाए। वहीं सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था समिति से मौजूद संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था बनाये रखने हेतु ससमय तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुणमौली, सीडीओ प्रतिभा सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीपिका वत्स, टूरिज्म गिल्ड अध्यक्ष राजीव सक्सेना, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चैहान, रमेश वाधवा, गाइड एसोसिएशन से दीपक दान आदि मौजूद रहे।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

बिगलीक्स

Agra News: Fire break out in electric bus in Agra

आगरालीक्स… आगरा से जयपुर जा रही बस की बैटरी में आग लगने...

बिगलीक्स

Agra News: Amul Butter rate hike, Short in market

आगरालीक्स आगरा में अमूल बटर शॉर्ट, रेट भी बढ़े, जानें क्या है...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast

आगरालीक्स आगरा में सुबह के तापमान में आ रही लगातार गिरावट, जानेंआगरा...

error: Content is protected !!