आगरालीक्स…प्रेमानंद महाराज ने अपनी यात्रा का रूट बदला. समय में भी किया बदलाव. चार दिन पहले सोसाइटी की महिलाओं ने रात्रि पदायात्रा का किया था विरोध, प्रशासन से की थी शिकायत
संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि दो बजे निकलने वाली पदयात्रा अनिश्चित के लिए बंद हो गई है. इसकी सूचना केलीकुंज आश्रम की ओर से जारी की गई थी. भीड़ और संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य की वजह से ये निर्णय लिया गया है. इस फैसले से उनके श्रद्धालुओं को दुखी कर दिया है लेकिन आज शनिवार को प्रेमानंद महाराज ने यात्रा तो की लेकिन रूट और समय बदल दिया. प्रेमानंद महाराज शनिवार को कार से केलीकुंज आश्रम पहुंचे. पहले वो रात को करीब दो बजे निकते थे लेकिन अब वे सुबह 4 बजे निकल रहे हैं. वो भी बदले हुए रूट के साथ.
महाराज श्री श्रीकृष्ण शरणम सोसाइटी से कार में बैठकर मंदिर के सामने से रमणरेती पुलिस चौकी होते हुए करीब आधा किलेामीटर का सफर तय कर केलीकुंज आश्रम पहुंचे. आश्रम प्रबंधन ने पदयात्रा स्थगित करने के पीछे महाराज के स्वास्थ्य सही न होने और बढ़ती भीड़ का हवाला दिया था.
ग्रीन कॉलोनी की महिलाओं ने किया था विरोध
वृन्दावन में श्रीराधेकेलि कुंज आश्रम से पदयात्रा मार्ग पर एनआरआई ग्रीन कॉलोनी है. चार दिन पहले ग्रीन कॉलोनी की महिलाओं में रात में पदयात्रा का विरोध शुरू कर दिया है उनका कहना है कि रात के समय तेज आवाज और बम पटाखों की आवाज से नींद टूट जाती है. बीमार और बुजुर्गों को परेशानी होती है, कामकाजी महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती है, इससे काम भी प्रभावित हो रहा है. उन्होंने लोगों की इस समस्या को देखते हुए रात में पदयात्रा बंद करने की मांग की है.