आगरालीक्स…कोल्पोस्कोपी के जरिए शुरुआती दौर में पता लगाया जा सकता है सर्वाइकल कैंसर को. इसकी रोकथाम भी हो सकती है..आगरा में विशेषज्ञों ने दी इलाज की जानकारी
आगरा प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ समिति द्वारा कॉल्पोस्कोपी वर्कशॉप का आयोजन होटल होलीडे इन में किया गया जिसमें की दिल्ली से वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर सरिता श्याम सुंदर एवं डॉक्टर निशी चौधरी ने कैसे कॉल्पोस्कोपी द्वारा सर्वाइकल कैंसर का शुरुआती दौर में पता लगाया जा सकता है एवं कैसे उसकी रोकथाम इस समय की जा सकती है इसके बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
इसी क्रम में आगरा की डॉक्टर आरती गुप्ता ने एचपीवी वैक्सीनेशन के बारे में बताया एवं डॉक्टर अलका सारस्वत एवं डॉक्टर संतोष सिंघल ने किस तरह से सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग करें के बारे में बताया। डॉक्टर नीलम जैन जयपुर ने सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती दौर के इलाज के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष डॉक्टर सविता त्यागी ने बताया कि हमारे देश में हर 8 मिनट में एक महिला की मृत्यु सर्वाइकल कैंसर से हो रही है। इसके बारे में हम सभी को मिलकर प्रयास करना पड़ेगा इसमें हमें बच्चों का टीकाकरण महिलाओं का महिलाओं की स्क्रीनिंग एवं शुरुआती लक्षणों में उसका इलाज करना होगा जिससे कि हम अपने देश को सर्वाइकल कैंसर मुक्त बना पाएंगे। डॉक्टर संगीता चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। डॉक्टर रत्ना शर्मा, डॉक्टर गरिमा त्रिवेदी, डॉक्टर बनमाला यादव, डॉक्टर कामिनी खुराना, डॉक्टर अमित टंडन, डॉक्टर शिवानी शिखा, डॉक्टर शालिनी गुप्ता आदि ने इस वर्कशॉप में भाग लिया।