हाथरसलीक्स…Hathras News : दुखद, शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, डॉक्टर, एक महिला और दो बेटी सहित चार की मौत। ( Hathras News : Woman his two daughter & doctor died after car falls in drain in Hathras#Hathras)
जलेसर के रहने वाले माघवेंद्र, विमल और डॉ. बबलू के परिवार के लोग कार से अलीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। गुरुवार रात को अलीगढ़ से जलेसर लौटते समय हाथरस के हसायन क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में चार की मौत
हादसे में 30 साल की पूनम, उनकी तीन साल की बेटी काव्या और एक साल की बेटी भूमि की मौत हो गईं। वहीं, 40 साल के डॉ. बबलू की भी मौत हो गई। हादसे में डॉ. बबूल की पत्नी 38 साल की मंजू, विमल की पत्नी सुनीता और बेटी घायल हो गई। इसके साथ ही गुलनशन, कल्पना और वैष्णवी घायल हुई हैं।