आगरालीक्स…आगरा में दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले तीन बदमाश पुलिस ने पकड़े. इनके पास से चोरी का सामान भी मिला. 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा
आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने रात के समय दुकानों के ताले तोड़कर चेारी करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा है. इन्होंने ही सिकंदरा क्षेत्र में दुकान में ताले तोड़कर चोरी की थी. 24 घंटे में पुलिस ने इस चोरी का खुलासा किया. चोरों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है. ये लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और यहां आकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करते थे.
एसीपी हरीपर्वत आदित्यकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिकंदरा इंस्पेक्टर नीरज शर्मा और उप निरीक्षक विवेक बालियान द्वारा गठित टीम ने इन चोरों को पकड़ा है और 24 घंटे में चोरी की वारदात का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि ये चोर गैंग के रूप में काम करते थे. इनके गैंग में शामिल अन्य बदमाशों की भी तलाश है. शातिरों के ऊपर पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से कब्जे से एक ऑटो (घटना में प्रयुक्त), 02 घड़ी, 02अंगूठी व 06 सिक्के (सफेद धातु) ₹5,105 सहित अन्य घरेलू सामान हुआ बरामद किया है.