आगरालीक्स…फेसबुक वाली गर्लफ्रैंड को दी ऐसी मौत, हर कोई रह गया हैरान. मुंबई से आई थी युवती. युवक ने बताई चौंकाने वाली बातें
फेसबुक पर दोस्ती और फिर मौत. मुंबई से आई मीना का शव 11 फरवरी को एटा में मिला था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. इसमें उसने एक युवक को अरेस्ट किया जो कि उसका बॉयफ्रैंड था. पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि मीना उससे शादी करने का दबाव बना रही थी और ऐसा न करने पर दो लाख रुपये के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था. इसलिए उसकी हत्या कर दी.
एटा के जैथरा कस्बा धुमरी के नगला मोहन बंबा के पास 11 फरवरी को एक युवती का शव पुलिस को मिला था. युवती की शिनाख्त की गई तो वह मुंबई की रहने वाली मीना का निकला. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि मीना का गांव नगला उदई के अखिल प्रताप से फेसबुक पर दोस्ती थी. पुलिस ने अखिल को अरेस्ट कर लिया.
अखिल के कमरे पर आती थी मीना
अखिल ने पूछताछ के बाद बताया कि वह गाजियाबाद की एक कंपनी में जॉब करता था. यहां से उसकी दोस्ती मीना से फेसबुक पर हुई थी. चैटिंग के बाद फोन कॉल पर भी बातें होने लगी. इसके बाद मीना गाजियाबाद भी पहुंची. अखिल ने बताया कि वह जब भी यहां आती तो उसी के कमरे पर रुकती थी. इसके बाद मीना उस पर शादी का दबाव बनाने लगी और ऐसा न करने पर दो लाख रुपये की मांग करने लगी. रुपये न देने पर यौन शोषण में फंसाने की धमकी देने लगी.
दोस्तों के साथ की हत्या
अखिल ने बताया कि इससे वह परेशान रहने लगा और फिर उसने मीना की हत्या की योजना बनाई. उसने अपने दोस्त श्रीकृष्ण निवासी राहुल गार्डन लोनी गाजियाबाद और रुद्रप्रताप निवासी बढ़ौला थाना सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज को भी शामिल कर लिया. योजना के बाद मीना को लोनी बुलाया गया. इसके बाद उसे कौशांबी बस से गांव लेकर पहुंचे. यहां रात के समय मीना की गला घोंटकर हत्या कर शव को नगला मोहन के बंबा के पास फेंक दिया. पुलिस ने अखिल और उसके दोनों दोस्तों को भी अरेस्ट कर लिया है.