आगरालीक्स…आनलाइन दवाओं की सप्लाई पर आगरा फार्मा एसोसिएशन नाराज. कहा—सरकार तुरंत इसे बंद करे, इससे आसानी से मिल रही नकली, नशे और गर्भपात की दवाएं
आगरा फार्मा एसोसिएशन की द्विवर्षीय आमसभा बैठक शंकर रिसॉर्ट में संपन्न हुई. मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एमएलसी विजय शिवहरे मौजूद रहे. ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के अध्यक्ष दिवाकर एवं महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने ऑन लाइन दवा की मरीजों तक सप्लाई पर सरकार को घेरा और कहा कि यह तुरंत बंद होना चाहिए. इससे नकली,नशे की एवं गर्भपात की दवाएं आसानी से लोगों तक उपलब्ध होती है, जिसे मार्केट में बेचने के लिये सरकार द्वारा कई कड़े नियमों का पालन करना होता है. दवाओं को फ्रिज में रखने एवं टेंप्रेचर को मेंटेन करते हुए सप्लाई करनी होती है जोकि ऑन लाइन प्लेटफार्म द्वारा इन नियमों का पालन नहीं होता जिससे दवा की गुणवत्ता पर असर होता है. उन्होंने कहा कि यह हमारे समाज एवं देश के लिये खतरा है.
आगरा फार्मा एसोसिएशन के महामंत्री महेश अग्रवाल ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं की ऑन लाइन आसानी से उपलब्धता एवं ज्यादा इस्तेमाल से रजिस्टेंस पॉवर खत्म हो रहा है जिससे गंभीर बीमारियों में वह ड्रग कम नहीं कर पाते,आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने इनकम टैक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी. जीएसटी डिप्टी कमिश्नर चंद्रशेखर वर्मा ने सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में और व्यापारियों को टैक्स की सरकार द्वारा लायी गई एमनेस्टी स्कीम के बारे में पूर्ण जानकारी दी.
ये रहे मौजूद
अध्यक्ष ओमप्रकाश चोइथवानी ,अनूप बंसल, पुनीत कालरा, सुन्दर लाल चेतवानी,सुनील गुप्ता,संदीप गुप्ता,रमेशचंद गुप्ता,हरिश्चंद बंसल,जगदीश राठी,बंगाली बाबू,आशीष जैन,हरिओम सिंघल,,मुकेश गर्ग, निशांत कुरैशी,हरिमोहन गुप्ता,अभिषेक अग्रवाल,महेश नारायणी,मनोज गुप्ता,दीपक आतवानी,दिनेश अरोरा,अवध अग्रवाल, चंद्रकांत गुप्ता,रिंकू अग्रवाल, चंपालाल गुप्ता,पीयूष तायल, संजय गुप्ता,सुशील अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे.