आगरालीक्स…Agra News : . आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक, परास्नातक और आवासीय संस्थानों के 43 फीसदी छात्रों की एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट (एबीसी) की आइडी बनी। ( DBRAU, Agra News : 86000 student ID on ABC#Agra )
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समर्थ पोर्टल और एबीसी आईडी पर चर्चा की गई। विश्वविद्यालय के स्नातक, परास्नातक और आवासीय संस्थानों के 2 .50 लाख छात्रों का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण होना है अभी तक से 1. 94 छात्रों का पंजीकरण हो चुका है। 86 हजार छात्रों की एबीसी आइडी बनाई जा चुकी है।
इसके साथ ही बैठक में जुलाई 2025 से चार वर्षीय इंटीग्रेटेड स्नातक पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। तीन वर्ष स्नातक की पढ़ाई के बाद एक वर्ष छात्र शोध कार्य कर सकेंगे। इसके बाद सीधे पीएचडी में भी प्रवेश ले सकेंगे। बैठक में मेजर और माइनर विषयों को लेकर चर्चा की गई।
सह नोडल केंद्र बनाए गए
आगरा के लिए- आरबीएस कॉलेज, सेंट जोंस कालेज
मथुरा के लिए – बीएसए कॉलेज, केआर कालेज
मैनपुरी के लिए – कुंवर आरसीएम कॉलेज,
फिरोजाबाद के लिए – एनडी कॉलेज, शिकोहाबाद