आगरालीक्स…दुखद, हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों की एक्सीडेंट में मौत, तीसरा गंभीर रूप से घायल. फिरोजाबाद में हुआ दर्दनाक हादसा…
xt-align:center;” data-ad-layout=”in-article” data-ad-format=”fluid” data-ad-client=”ca-pub-8335176789442065″ data-ad-slot=”2522172898″>आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक एक्सीडेंट में दो छात्रों की मौत हो गई जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. तीनों छात्र हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाइक से वापस लौट रहे थे बछगांव चौराहे के बाद अज्ञात वाहन की चपेट में आकर इनकी मौत हो गई.
xt-align:center;” data-ad-layout=”in-article” data-ad-format=”fluid” data-ad-client=”ca-pub-8335176789442065″ data-ad-slot=”2522172898″>हादसे में मृतक छात्रों की पहचान पवन कुमार पुत्र होतीलाल निवासी गांव कोटकी पचोखरा, रवकेश पुत्र राधेश्याम निवासी गांव कोटकी पचोखरा है. वहीं घायल छात्र का नाम टीटू पुत्र अशोक निवासी श्रीनगर पचोखरा है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.