आगरालीक्स …Agra News : आगरा में हिंदुओं को गद्दार, राणा सांगा की औलाद कहने वाले सपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल की जीभ काट कर लाने वाले को एक लाख रुपये के ईनाम का ऐलान, पुतला फूंका। ( Agra News : Rs One Lakh Reward to cut tongue for protest SP Rajsabha MP Ramjilal Suman Tum Gaddar Rana Sanga kee Aaulad#agra )
शनिवार को राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर आगरा के रहने वाले सपा से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा था कि इन लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुस्लिमों में बाबर का डीएनए है। हिंदुस्तान के मुस्लिम बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते हैं, वह मोहम्मद साहब और सूफी संतों को आदर्श मानते हैं। आगे कहा कि लोगों को यह जानना चाहिए कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं और तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। हिंदुस्तान में यह तय होना चाहिए कि यह बाबर की आलोचना करते हैं लेकिन राणा सांगा की नहीं, यह देश की एकता से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है। इसके बाद विरोध शुरू हो गयां। आगरा में भी शनिवार को विरोध किया गया। हालांकि, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।
स्पीड कलर लैब पर पुतला फूंका, जीभ काटने वाले को एक लाख रुपये के ईनाम का ऐलान
अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का स्पीड कलर लैब के सामने पुतला फूंका। महासभा की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीठा राठौर ने कहा जो भी रामजीलाल सुमन की जीभ को काटकर लगाएगा उसे एक लाख रुपये कैश दिए जाएंगे वे अपने साथ 500 रुपये के नोट भी लेकर आईं थीं। कहा कि राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का भी डीएनए टेस्ट होना चाहिए।