मथुरालीक्स…वृंदावन में ठाकुरजी के दर्शन करने पहुंची पीएम मोदी की पत्नी जसोदाबेन. ठाकुरजी के लिए पोशाक भी खरीदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी जसोदाबेन ने वृंदावन के श्री बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए और उनकी पूजा अर्चना की. उन्होंने मंदिर के बाहर बाजार में खरीदारी भी की और ठाकुर जी के लिए पोशाक भी खरीदी. इस दौरान उनकी सुरक्षा में गुजरात पुलिस के साथ ही स्थानीय पुलिसबल भी तैनात रहा.
मंदिर में पहुंचने के बाद सेवायतों ने उन्हें विधिपूर्वक दर्शन कराए और मंदिर की पंरपराओं की जानकारी दी. जसोदाबेन ने वृंदावन के बाजार में दुकानदारों से पोशाक के बारे में जानकारी ली और दर्शन के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं.