आगरालीक्स… आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने टीबी के नए मरीजों को तलाशने में पहले नंबर पर रहने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को सराहा और पोषण पोटली भी देखी। ( Agra News : CM Yogi Aadityanath appreciate New TB Patient identify programme of Agra#Agra)
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, द्वारा जीआईसी ग्राउंड स्थित मेला प्रदर्शनी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव से टीबी उन्मूूलन कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड की भी जानकारी ली।
चिकित्सा स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग के कुल 723 स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 163 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 16 लोग संभावित टीबी के मरीज पाए गए उनके सैंपल कलेक्ट किए गए और जांच के लिए लैब में भेजे गए। साथ ही साथ इस अवसर जनपद के 10 टीबी मरीजों को पोषण पोटली का वितरण भी किया गया।
एलोपैथ विधा में कुल 1132 मरीजों को परीक्षण/उपचार किया गया जिसमें 46 नेत्र रोग, 85 दंत रोग, 75 चर्म रोग, 116 स्त्री रोग एवं 810 सामान्य रोग से सम्बंधित व्यक्तियों का परीक्षण/उपचार किया गया।
ब्लड शुगर के 263 एवं बी.पी. के कुल 503 लोगों की टेस्टिंग की गई।