आगरालीक्स …Agra News : राज्यसभा में राणा सांगा को गद्दार के बयान के बाद सपा सांसद रामजीलाल सुमन आगरा आ गए हैं। करणी सेना ने उनके हरीपर्वत स्थित आवास में तोड़फोड़ की थी, सांसद ने मांफी मांगने से इन्कार कर दिया है। ( Agra News : Ranga Sanga Controversial Statement: SP MP Ranji Lal Suman reaches Agra after Karani Sena vandalized his home on wednesday)
सपा सांसद रामजीलाल सुमन के हरीपर्वत एचआइजी स्थित आवास पर बुधवार को करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की थी, सांसद रामजीलाल सुमन उस समय दिल्ली में थे, वे दिल्ली से दोपहर तीन बजे आगरा पहुंचे। एक्सप्रेस वे पर सपा के कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर आ रहे हैं।
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने राणा सांगा को गद्दार कहने पर इस जन्म में माफी मांगने से साफ इन्कार कर दिया है, उन्हों ने शिवपाल यादव के आगरा में उनके आवास पर आने के बाद यह बयान दिया। वहीं, शुक्रवार को आगरा के हरीपर्वत स्थित एचआईजी फ्लैट पर बुलडोजर लेकर पहुंचे हरियाणा सहित कई राज्यों के करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सांसद सुमन के आवास पर हमला बोल दिया था। इस मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से ओकेंद्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, सांसद सुमन के बेटे रणजीत सुमन ने अनियंत्रित भीड़ पर मुकदमा दर्ज कराया है।
4 एसओजी सहित 10 टीमें गठित
सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हमला करने के मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से ओकेंद्र राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, सांसद सुमन के बेटे रणजीत सुमन ने अनियंत्रित भीड़ पर मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार रात को करणी सेना के समर्थकों को थाने से रिहा कर दिया गया था। आगरा पुलिस ने ओकेंद्र राणा को अरेस्ट करने के लिए चार एसओजी सहित 10 टीमें लगाईं हैं। सांसद सुमन के घर पर 150 पुलिस और पीएसी कर्मी तैनात किए गए हैं।