आगरालीक्स …Agra News : आगरा में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और नगर निगम फागिंग कराने और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने का दावा कर रहा है। ( Agra News : Mosquito increases in Agra#Agra )
आगरा में आज से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू हो रहा है। 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान संचालित होगा, माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य करने, ग्राम प्रधानों,स्कूल, कॉलेज के शिक्षकों, पशु व सूकर पालकों, नगर निगम, नगरीय निकायों के पार्षद इत्यादि के साथ ओरिएंटेशन कार्यक्रम संपन्न करने, जल भराव न होने देने, साफ सफाई सुनिश्चित करने, एंटी लार्वा फॉगिंग एक्टिविटी को बढ़ाने, कॉलेज,स्कूलों में जनजागरुकता करने के निर्देश दिए।
जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के सभी विकास खण्डों मे जन जागरूकता हेतु दो-दो ई-रिक्शा पर ध्वनि विस्तारक यन्त्र के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्रसारित की जाये। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद स्तरीय तथा विकास खण्ड स्तरीय बैठक आयोजित की जाये तथा सभी सम्बन्धितों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाये।