आगरालीक्स …Agra News : आगरा में हर बच्चा पढ़ सके, रोड किनारे भीख मांगने वाले बच्चों को भी स्कूल में प्रवेश दिलवाया जाए, 15 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान। (Agra News : First Phase of School Chalo Abhiyan start in Agra #Agra)
शैक्षिक सत्र 2025-26 हेतु स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक तथा द्वितीय चरण 01 जुलाई 2025 से 15 जुलाई 2025 तक चलाया जाएगा जिसमें शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा घर घर बच्चों के नामांकन किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने तथा ऑपरेशन काया कल्प के माध्यम से बच्चों को सुविधाएं प्रदान कर रही है स्कूल भवन, टॉयलेट, खेलकूद का सामान, बैग, निःशुल्क किताब तथा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है इससे सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हुआ है पुरानी सरकारों के समय की वीरानी टूटी है।
शिक्षक सिर्फ अध्यापक न रहें वे बच्चों के गुरु हैं उनके समग्र विकास पर ध्यान दें, अभिभावक भी अपनी जिम्मेदारी समझें बच्चों को स्कूल भेजें। शिक्षा से गरीबी ही दूर नहीं होती बल्कि एक शसक्त नागरिक का भी निर्माण होता है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में अभिभावक व बच्चों को प्रेरित कर शतप्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति तथा शिक्षकों को कक्षा शिक्षण हेतु उपलब्ध कराई गई सामग्रियों का उपयोग कर बेहतर शैक्षिक वातावरण के सृजन हेतु व्यापक प्रचार प्रसार के साथ स्कूल चलो अभियान संचालित किया जाएगा आउट ऑफ स्कूल बच्चों को विद्यालय से जोड़ने छात्र नामांकन व उपस्थिति पर विशेष प्रयास होगा।