आगरालीक्स …Agra News : आगरा में मच्छरों का प्रकोप है, फागिंग करने के लिए नगर निगम की टीम आ रही है या नहीं इसका सत्यापन कराया जाएगा। ( Agra News : Verification of Fogging in Agra#Agra)
आगरा में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य चलाए जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान की समीक्षा की गई। आगरा शहर के सभी वार्डों, हॉटस्पॉट, हाईरिस्क एरिया में फॉगिंग, एंटी लार्वा एक्टिविटी, विशेष साफ सफाई तथा जनजागृति का कार्य किया जा रहा है, जिलाधिकारी ने मानव संसाधन, मशीन उपकरण आदि की सूची तलब की जिसमें बताया गया कि नगर निगम में 114 कुल फोगिंग मशीन, हैंड स्प्रे मशीन,04 एंटी लार्वा टेम्पो आदि से कार्य किया जा रहा है, जिलाधिकारी महोदय ने मॉनिटरिंग की प्रक्रिया, किए जा रहे कार्य की सत्यापन रिपोर्ट, ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई, फॉगिंग, नाली सफाई, आदि का माइक्रोप्लान तलब किया तथा संतुष्टिजनक कार्य न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की.
निर्देशित किया कि सभी वार्डों में फॉगिंग, एंटीलार्वा एक्टिविटी, विशेष साफ सफाई सुनिश्चित कराएं, संचारी रोग नियंत्रण से संबंधित विभिन्न एक्टिविटी कार्य संपन्न कर संबंधित वार्ड में निवासित जनप्रतिनिधि,व संबंधित क्षेत्र के 05 नागरिकों के हस्ताक्षर से कार्य सत्यापन की रिपोर्ट दें,अन्तर्विभागीय बैठक का आयोजन करें एवं अभियान में सहयोगी विभागों यथा जिला पंचायतराज विभाग, कृषि, पशुपालन,बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग आदि के साथ समन्वय कर धरातल पर प्रभावी गतिविधियां व मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, सिर्फ कागजों पर माइक्रोप्लान न बनाएं, वॉट्सएप ग्रुप पर वार्ड ,ब्लॉक, गांव स्तर पर नामित नोडल से दैनिक आधार पर रिपोर्ट प्राप्त करें जिलाधिकारी ने संपन्न कार्यों के सत्यापन की प्रभावी व्यवस्था किए जाने के कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनपद डेंगू, मलेरिया आदि की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है अतः शतप्रतिशत माइक्रो प्लान के अनुसार कार्य कराना सुनिश्चित करें, शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।