आगरालीक्स…आगरा के फैशन सैलून अकैडमी में मनाया भव्य दीक्षांत समारोह. डायरेक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने स्टूडेंट्स को दिए ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में कॅरियर बनाने के लिए सफलता के मंत्र
Fashion Salon Academy, नेहरू नगर में आयोजित भव्य दीक्षांत समारोह के दौरान छात्रों की मेहनत और सफलता का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अकैडमी के डायरेक्टर श्री शिशिर श्रीवास्तव ने छात्रों को ब्यूटी और मेकअप इंडस्ट्री में उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, “ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री आज के दौर में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले क्षेत्रों में से एक है। इस इंडस्ट्री में राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नौकरी और करियर के शानदार अवसर उपलब्ध हैं।” इस विशेष अवसर पर नेहा श्रीवास्तव, श्वेता तिवारी, ट्रेनर दिव्यांशु और ट्रेनर मनजीत कौर भी उपस्थित रहीं। इन सभी ने छात्रों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और बताया कि कैसे यह अकैडमी छात्रों को मेकअप आर्टिस्ट ब्यूटीशियन हेयर स्टाइलिस्ट आदि की ट्रेनिंग के बाद आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मार्गदर्शन करती है।
कार्यक्रम में सभी पासआउट छात्रों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए, और कुछ छात्रों ने मंच पर अपने अनुभव भी साझा किए, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे Fashion Salon Academy से उन्हें आत्मविश्वास और हुनर मिला। सेंटर मैनेजर मनीषा बत्रा ने बताया अभी हेयर मेकअप आर्टिस्ट ब्यूटीशियन हेयर स्टाइलिस्ट नेल आर्ट के सभी कोर्स में नए बैच के लिए एडमिशन ओपन हैं, और इस समय सीमित अवधि के लिए विशेष डिस्काउंट ऑफर भी चल रहा है।
पता:
फैशन सैलून अकैडमी, 2nd Floor, हेरिटेज टावर, भगत हलवाई के ऊपर, नेहरू नगर MG रोड आगरा
संपर्क करें: +91-8534010444