आगरालीक्स…आगरा में एमजी रोड सहित कई जगह बैरिकेडिंग. मदिया कटरा से दिल्ली गेट के लिए नहीं आने दिया जा रहा, इससे जाम की स्थिति. रूट डायवर्जन सुबह से जारी
आगरा में आगरा में आज राणा सांगा जयंती पर गढ़ी रामी एत्मादपुर में रक्त स्वाभिमान रैली आयोजित की जा रही है. सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद क्षत्रिय करणी सेना ने उनके संजय प्लेस एचआइजी फ्लैट स्थित आवास पर तोड़फोड़ की थी, रैली के दौरान भी कोई हंगामा ना हो इसके लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

सुबह सात बजे से रूट डायवर्जन
पुलिस ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास स्पीड कलर लैब के सामने एचआईजी फ्लैट के आस पास कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए हैं. सुबह सात बजे से रैली के समाप्त होने तक सूरसदन से सेंट जोंस चौराहे तक कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जा रहा है. इसके अलावा मदिया कटरा से दिल्ली गेट होकर भी एमजी रोड नहीं जाने दिया जा रहा है. मदिया कटरा से दिल्ली गेट के बीच आरओबी पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है. यहां जेसीबी लगाकर भी रास्ता रोका गया है.
भारी वाहनों की शहर में नो एंट्री
इसके साथ ही शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। हाईवे से होकर आने वाले कोई भी भारी वाहन ट्रक ट्रैक्टर, वाटरवक्र्स, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज खंदारी चौराहे पत्थर घोड़ा से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। तोरा चौकी, बमरौली कटारा, एकता चौकी और बोदला चौराहे से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।

रैली के चलते एनएच 19 पर चलते रहेंगे वाहन
दिल्ली व मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन एनएच 19 से फिरोजाबाद कानपुर की तरफ से वाहन चलते रहेंगे
फिरोजाबाद और इटावा से मथुरा की तरफ जाने वाले वाहन भी जा सकेंगे
जिन वाहनों को फतेहाबाद शमसाबाद और शहर की तरफ से दिल्ली लखनउ जाना है वह माल रोड, फतेहाबाद रोड से कुबेरपुर से होकर जाएंगे.



