Monday , 20 April 2026
Home मथुरा The body of a female constable was found hanging at her in-laws’ house. She was married just two months ago…#mathuranews
मथुरा

The body of a female constable was found hanging at her in-laws’ house. She was married just two months ago…#mathuranews

250

मथुरालीक्स…ससुराल में फंदे पर लटकी मिली महिला सिपाही लाश. दो महीने पहले ही हुई थी शादी. पुलिस कर रही जांच

आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक महिला सिपाही की लाश ससुराल में फंदे पर लटकी मिली है. महिला सिपाही शादी दो महीने पहले 23 फरवरी को हुई थी. परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है और पति सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच की जा रही है.

2018 बैच की थी कांस्टेबल वंदना
पुलिस के अनुसार अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव ढांटौली में भगवत रहते हैं. इनकी बेटी व 2018 बैच की महिला कांस्टेबल वंदना एसएसपी कार्यालय बिजनौर में तैनात थी. वंदना की शादी इसी साल 23 फरवरी को मथुरा के नौहझील की गांव पंचायत रायपुर के गावं अनरदागढ़ी में रहने वाले अरविंद के साथ हुई थी. अरविंद भी एसएसएफ में कांस्टैबल है और वर्तमान में उसकी पोस्टिंग नोएडा मेट्रो स्टेशन पर है.

फंदे पर लटकी मिली लाश
शुक्रवार दोपहर को महिला पुलिसकर्मी वंदना का शव घर के ऊपर बने कमरे में फंदे से लटका मिला. ससुराल की ओर से इसकी सूचना पुलिस और मायके पक्ष के लोगों को दी गई. इस पर सीओ गुंजन सिंह, थाना प्रभारी रवि त्यागी, एसआई विनीत कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए. फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. भाई सुबोध कुमार ने 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अरविंद, सास अनीता देवी, ससुर गजेंद्र सिंह, ननद शिवानी, देवर अनुज व ममिया ससुर योगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura Live News: Virat Kohli and Anushka Sharma once again sought the blessings of Saint Premanand Maharaj…#mathuranews

मथुरालीक्स…विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फिर किए संत प्रेमानंद महाराज के...

मथुरा

Mathura Live News: Actress Neha Dhupia launched a river purification campaign in Vrindavan…#mathura

मथुरालीक्स…अभिनेत्री नेहा धूपिया पहुंची वृंदावन. यमुना का पूजन कर शुरू किया नदी...

मथुरा

Mathura Live News: On Akshay Tritiya, Thakur Ji will grant devotees Sarvang Darshan….#mathura

मथुरालीक्स…अक्षय तृतीया पर ठाकुर जी चंदन लेपन कर भक्तों को देंगे सर्वांग...

मथुरा

Mathura Live News: A sleeper bus overturned on the Yamuna Expressway, More than 25 passengers injured…#mathuranews

आगरालीक्स…यमुना एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस पलटी. यात्रियों में मची चीख पुकार....

error: Content is protected !!