आगरालीक्स…आगरा में सांसद सुमन ने दी करणी सेना को चेतावनी. कहा, टूट जाउंगा या झुक जाउंगा, यह उनकी गलतफहमी है…
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने अलीगढ़ में रविवार को हुए हमले के बाद सोमवार को मीडिया से कहा कि दो तीन बार हमले की कोशिश की गई, लेकिन हम पर इसका कोई प्रभाव नहीं. वो लोग सोचते हैं कि इन सब से मैं टूट जाउंगा या झुक जाउंगा तो यह उनकी गलतफहमी हैं. सांसद ने कहा कि राज्य सरकार का लचीलापन प्रदेश का माहौल बिगाड़ने वाले तत्वों को संरक्षण दे रहा है. कमजोर वर्ग दलित वर्ग अकलियत पर जहां होगा अत्याचार, वहां उनकी आवाज उठाना मेरा धर्म.नहीं मिली सुरक्षा
सासंद ने कहा कि उन्होंने उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री, दिल्ली कमिश्नर, डीजीपी यूपी, गृह सचिव यूपी और कई अन्य जगह पर भी सुरक्षा के लिए कहा लेकिन सुरक्षा नहीं मिली. अब हाईकोर्ट से ही सुरक्षा मिलने की उम्मीद है. एक माह से ज्यादा हो गया, अगर सुरक्षा मिलनी होती तो मिल जाती. सुरक्षा व्यवस्था न मिलने से साफ तौर पर षड्यंत्र की बू आ रही है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हमला किया उन्हें पुलिस ने ससम्मान रात को छोड़ दिया.