आगरालीक्स …Agra News: आगरा के डॉक्टर्स चैलेंज ट्राफी में आज रात को आगरा एसेज, और लखनऊ की जार्जियंस टीम के बीच फाइनल होगा। सेमी फाइनल में दोनों टीमों ने अपने मुकाबले जीते। ( Agra News: Final between Agra Acers & Lucknow Doctors Georgians in Doctors Challengers trophy#Agra )
रविवार की सुबह चौधरी अनेक सिंह सिकरवार मैदान में पहले सेमिफिनल में आगरा एसेज की की टीम ने रोमांचक मुकाबले में टीम मथुरा वारलार्ड को रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, अवंतीबाई मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में लखनऊ जार्जियंस की टीम ने जयपुर की जैन ईएनटी टीम को एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। कैप्टन अनेक सिंह स्टेडियम में आज रात को आगरा एसेज और लखनऊ जार्जियंस के बीच फाइनल खेला जाएगा।
डॉ. राजीव पचौरी डॉ. संदीप फौजदार डॉ. आलोक मित्तल डॉ. वीपी सिंह डॉ. आशीष जौहरी डॉ. श्रेयांक गोयल डॉ. शिव शर्मा डॉ. अभिषेक चौहान डॉ. अंकित मिश्रा डॉ. संजय यादव डॉ. अंशु मित्तल अंशु यादव होंडो मौजूद रहे। अम्पायर अतुल सोलंकी वकार अहमद गौरव शुक्ला संदीप असोम पाल जबकि कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा ने भूमिका अदा की।
ये हुए मुकाबले
दिल्ली की मैडिको स्मैशर्स ने सात विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए और कैप्टन इलेवन को 51 रन से हराया।
मथुरा वारलॉर्ड ने 20 ओवर में 171 रन बनाए और मेरठ ग्लेडियर्स को 46 रन से हराया।
लखनऊ जार्जियंस ने डॉक्टर्स मैवरिक्स की टीम को 16 वें ओवर में 63 रन पर आल आउट कर दिया और सात विकेट से मैच जीत लिया।
जयपुर, जैन ईएनटी ने पहले गेंदबाजी की और मेडिको स्मैशर्स को 20 ओवर में 150 रन बनाने दिए। जैन ईएनटी ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।
लखनऊ जार्जियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 216 रन बनाए और मेरठ ग्लेडियर्स को 56 रन से हरा दिया।
आगरा एसेज ने पहले गेंदबाजी करते हुए जैन ईएनटी को 20 ओवर में 170 रन बनाने दिए और सात विकेट से मैच जीत लिया।