आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बर्थ डे केक पर लगाने वाले स्पार्कल के परीक्षण के दौरान धमाके में दो कारोबारी के बाद युवती की भी मौत। युवती की शादी से छह दिन पहले हुआ था धमाका। ( Agra News Update: Woman died after two businessman in Sparkle blast#Agra )
आगरा के बल्केश्वर में दो मंजिला भवन में केक पर लगाई जानी वाली छड़ यानी स्पार्कल बनाए जाते थे। 19 अप्रैल को स्पार्कल का परीक्षण करते समय धमाका हो गया था। धमाके में में कारोबारी गौरव बंसल, उनके पार्टनर आशीष जैन और स्पार्कल का काम करने वाली बल्केश्वर निवासी मेघा बुरी तरह से झुलस गए थे। मेघा की 25 अप्रैल को शादी थी। 21 अप्रैल को गौरव बंसल और 22 अप्रैल को आशीष जैन की मौत हो गई थी।
दिल्ली ले जाते समय मेघा की मौत
हादसे में बुरी तरह से झुलसी मेघा का इलाज चल रहा था, दिल्ली ले जाते समय मेघा की भी मौत हो गई।