आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नाले में युवक का शव मिला है, परिजनों ने किया हंगामा। ( Agra News: 21 year old dead body found in drain#Agra)
आगरा के कलवारी चौराहा, अवधपुर चौकी के पास नाला है। मंगलवार को नाले में शव उतारा दिखाई दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। शव को नाले से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान निलेश उर्फ गोवर्धन के रूप में हुई है।
बेटर था नीलेश
पूछताछ में परिजनों का कहना कि नीलेश शादी समारोह में बेटर का काम करता था। रविवार शाम को वह घर से गया था इसके बाद वापस नहीं आया, परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने हत्या कर शव नाले में फेंकने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने लोगों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।