आगरालीक्स…आगरा—नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ बच्चे का जन्म, लेकिन हो गई मौत…दिल्ली से बागेश्वर धाम जा रहे थे 125 यात्री. एक्सप्रेस वे पर बस हुई खराब. 12 घंटे तक मदद का करते रहे इंतजार
दिल्ली से बागेश्वर धाम जा रही डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस वे पर खराब हो गई. बस में सवार 125 यात्री सड़क पर ही बस के ठीक होने का इंतजार करते रहे लेकिन बस ठीक नहीं हुई. यात्रियों में एक गर्भवती महिला भी थी जिसे प्रसव पीड़ा हुई. उसने बच्चे को जन्म तो दिया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. इधर 12 घ्ंटे तक जब बस ठीक नहीं हुई और बस का चालक नहीं आया तो यात्रियों ने एक्सप्रेस वे पर हंगामा करना शुरू किया. जिसके बाद सुरक्षाकर्मी पहुंचे और उन्हें टोल पहुंचाया गया. वहीं महिला को अस्पताल भिजवाया गया.ये है मामला
सोमवार की देर शाम दिल्ली से 125 यात्रियों को लेकर एक डबल डेकर बस बागेश्वर धाम जाने के लिए निकली. लेकिन यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 79 पर बस खराब हो गई. बस के चालक और परिचालक बस को सही करने की कोशिश करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद बस के सही होने का यात्री सड़क किनारे इंतजार करने लगे. बस का चालक मिस्त्री बुलाने के लिए चला गया. रात दस बजे तक कोई नहीं आया तो बस में सवार यात्री भूखे प्यासे तड़पते रहे.
इधर बस में एक गर्भवती महिला भी सवार थी जिसे अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी. इसके कारण उसकी एक्सप्रेस वे पर ही डिलीवरी हुई लेकिन नवजात की मौत हो गई. जब रात तक कोई सहायता नहीं मिली और बस का चालक नहीं आया तो यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. एंबुलेंस के जरिए महिला को अस्पताल भिजवाया गया. करीब 12 घंटे तक यात्री भूखे प्यास एक्सप्रेस वे पर बस के ठीक होने का इंतजार करते रहे लेकिन कोई सहायता नहीं मिली. हंगामे की सूचना पर यमुना एक्सप्रेस वे के सुरक्षाकर्मी पहुंचे और सभी को टोल लाया गया. यहां से इन्हें भेजा गया.