नईदिल्ली …Operation Sindoor: ..विदेश सचिव ने कहा आपरेशन सिंदूर, नपीतुली, जिम्मेदारी पूवर्क एयर स्ट्राइक।
प्रेसवार्ता में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में 25 भारतीय और एक नेपाल के पर्यटक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह बर्बरातपूर्ण हमला था। एक समूह जिसे टीआरएफ कहा गया उसने आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। हमलवरों की पहचान भी हुई है। इस हमले की रूपरेखा, पाकिस्तान के लंबे ट्रैक रिकार्ड से भी जुड़ी हुई है। पाकिस्तान दुनिया भर के लिए आतंकवाद के लिए शरण राष्ट्र के रूप में जगह बना चुका है। हमलों के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 23 अप्रैल को कदम उठाए गए। हमलों के एक पखवाड़े के बाद पाकिस्तान ने आतंकियों के ठिकानों को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। भारतीय खुफिया एजेंसी को इनपुट मिला कि सीमा पार से दोबारा आतंकी हमले हो सकते हैं।
नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया ( एयर स्ट्राइक से पीकोजेके, पाक आक्यूपाइड जम्मू कश्मीर के पांच आतंकी ठिकाने और पाकिस्तान के अंदर के चार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।)
इन आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक
1 सवाई माला कैंप मुजफ्फराबाद, लश्कर ए तैयाब का ट्रैनिंग कैंप, पीओजेक के लाइन आफ कंट्रोल से 30 किलोमीटर दूर, पहलगाम आतंकी हमले के आतंकियों ने प्रशिक्षण लिया।
2 सयेदना बिलाल कैंप पीओजेके जैश एक मोहम्मद का स्टेजिंग एरिया
3 गुलपुर कैंप कोटली एलओसी से 13 किलोमीटर दूर, लश्कर ए तैयबा का कैंप
4 वरनाला कैंप भिंबर एलओसी ने 9 किलोमीटर दूर
5 अब्बास कैंपा कोटली, एलओसी से 13 किलोमीटर दूर, लश्कर ए तैयबा के फिदायदीन का ट्रेनिंग कैंप
पाकिस्तान के अंदर
1 सजरल कैंप सैयालकोट अंतरराष्ट्रीय सीमा से छह किलोमीटर अंदर पाकिस्तान में मार्च 2025 में जम्मू कश्मीर के चार जवानों की हत्या करने वाले आतंकी ट्रेनिंग दी
2 मेहमूना जोया कैंप अंतरराष्ट्रीय सीमा से 12 से 18 किलोमीटर अंदर पाकिस्तान में, हिजबुल मुजाहिदीन का कैंप, जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाने का काम करता था, पाठानकोट एयरफोर्स
3 मरकज ताइबा मुरीदके अंतरराष्ट्रीय सीमा से 18 से 25 किलोमीटर अंदर पाकिस्तान में, 2008 मुंबई हमले के आतंकी को यहीं से ट्रेनिंग मिली
4 मरकज शुभानल्ला भाबलपुर अंतरराष्ट्रीय सीमा से 100 किलोमीटर अंदर पाकिस्तान में, जैश ए मोहम्मद का मुख्यालय