मथुरालीक्स…दर्दनाक, 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा तीन साल का मासूम. जब तक निकाला तब तक हो चुकी थी मौत…
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां तीन साल का एक मासूम 70 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा. जानकारी पर बच्चे को निकालने का प्रयास लोगों ने शुरू किया. किसी तरह बचचे को निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.घटना थाना राया के तिरवाया गांव की है.यहां रहने वो अनूप के घर के आंगन में सबमर्सिबल लगी थी जो खराब हो गई थी. बोरवेल को बाल्टी से ढक दिया था. सोमवार शाम अनूप का तीन साल का एक बेटा रक्षक खेल रहा था तभी वह बाल्टी पर चढ़ गया. अचानक से बाल्टी टूट गई और रक्षक 70 फीट गहराई में चला गया. जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया. आनन फानन में बच्चे को बाहर निकालने में लोग जुट गए. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों के सहयोग से कांटा रस्सी में बांधकर अंदर डाला और इसके बाद रक्षक को बाहर निकाला. बोरवेल से बाहर निकाला तो रक्षक अचेत था. आनन फानन में उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.