आगरालीक्स…Agra News: आगरा के श्रीमती बीडी जैन गल्र्स पीजी कॉलेज में बीए और बीकॉम में एडमिशन हुए शुरू। ( Agra News: Mission Admission, Smt BD Jain Girls PG College, Agra 740 seats of BA & BCom#Agra )
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध श्रीमती बीडी जैन गर्ल्स पीजी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर वंदना अग्रवाल के अनुसार कॉलेज में कुल संख्या स्नातक में बीए की 560 सीट और बीकॉम में 180 सीट पर प्रवेश लिया जाएगा। कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्राओं को डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की www.dbrau.aac.in वेबसाइट समर्थ वेब पर रजिस्ट्रेशन करना होगा विश्वविद्यालय में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण का शुल्क 400 है उसके बाद महाविद्यालय की https://admission.bdjainagra.com वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन छात्राएं कर सकती हैं पंजीकरण करने पर छात्राओं की एकेडमिक बैंक क्रेडिट(एबीसी) एक यूनिट आईडी जेनरेट हो जाएगी जिसमें छात्राओं का विस्तृत ब्यौरा दर्ज होगा इसमें छात्राएं किसी भी विश्वविद्यालय से पढ़ाई करें उसका एबीसी नंबर नहीं बदलेगा समर्थ पंजीकरण नंबर से ही कॉलेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा पहली बार छात्राएं 3 वर्षीय स्नातक और 4 वर्षीय ऑनर्स की पढ़ाई कर सकेंगी।
1949 में हुई कॉलेज की स्थापना
आगरा में छात्राओं के सर्वांगीण विकास का प्रथम बालिका शिक्षण संस्थान श्रीमती भगवती देवी जैन कन्या महाविद्यालय आगरा रहा है जो 76 वर्षों से अच्छी गुणवत्ता व अनुशासित शिक्षा छात्राओं को देता आ रहा है इस संस्था की शुरुआत 29 जनवरी 1949 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं सांसद सेठ अचल सिंह की पत्नी भगवती देवी जैन ने बालिकाओं को शैक्षणिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए की थी महाविद्यालय को 1964 में स्नातक 1973 में बीएड एवं 1983 में स्नातकोत्तर में इतिहास ,तबला एवं सितार को मान्यता मिली।